मौसम का अचानक बदला मिजाज , तेज हवाओं के साथ हुई बरसात

बरसात होने से तापमान में आई गिरावट, लोगो को गर्मी से मिली राहत:दोपहर को निकली तेज धूप , गर्मी से लोगों हुए परेशान

सिकंदराराऊ। बुधवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली । सुबह से ही आसमान में काले काले बादल छाने लगे और तेज हवाएं चलने लगी । हवाओं के साथ साथ बरसात भी हुई। बरसात होने से तापमान में भारी गिरावट आई । जिससे लोगों को भीषण पड़ रही गर्मी से राहत मिली । दोपहर को तेज धूप निकली । जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
बतादे कि पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी था। भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था। बुधवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया । आसमान में काले काले बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलने लगी । सुबह 10 बजे करीब तेज हवाओं के साथ साथ बरसात होने लगी । बरसात होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली । तामपान में भी गिरावट आई। किंतु दोपहर को तेज धूप निकली। धूप निकलने से लोगों को पुनः गर्मी का सामना करना पड़ा । उमस भरी गर्मी से लोग खासे परेशान दिखाई दिए।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment