आईपीएस अधिकारी पर टिप्पणी को लेकर राष्ट्रीय स्वाभिमान दल ने की शिकायत

हाथरस। जनपद में पुलिस कप्तान के रूप में तैनात रहे आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर की गई टिप्पणी से राष्ट्रीय स्वाभिमान दल में आक्रोश है और राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के संस्थापक दीपक शर्मा ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।। राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के संस्थापक दीपक शर्मा ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा के चरित्र हनन की कोशिश का आरोप लगाया है। उन्होंने तहरीर कोतवाली सदर पुलिस और फिर पुलिस अधीक्षक को दी गई है।
दीपक शर्मा ने अपनी तहरीर में बताया कि आज सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स देखते समय उनकी नज़र एक पोस्ट पर पड़ी। इस पोस्ट में महुआ मोइत्रा ने आईपीएस अधिकारी एवं पश्चिम बंगाल चुनाव में ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा को टैग करते हुए एक वीडियो में उनकी उपस्थिति का दावा किया था। दल के संस्थापक दीपक शर्मा ने कहा है कि उक्त मामले में आईपीएस अजय पाल शर्मा को क्लीन चिट दे दी थी। जांच में सामने आया था कि यह वीडियो गुड़गांव के किसी व्यापारी का था, न कि अजय पाल शर्मा का।तहरीर के अनुसार महुआ मोइत्रा ने अपने अकाउंट से अजय पाल शर्मा को ‘फंटा’ और ‘फेयर एंड लवली बबुआ’ जैसे आपत्तिजनक शब्दों से भी संबोधित किया है।दीपक शर्मा ने इसे एक आईपीएस अधिकारी के चरित्र को बदनाम करने का प्रयास बताया। उन्होंने इस मामले में कार्यवाही की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में दीपक शर्मा को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment