
हाथरस। मुरसान क्षेत्र के खुटीपुरी बिजलीघर पर तैनात जूनियर इंजीनियर और बामौली, लहरा बिजलीघरों से संबंधित विद्युत समस्याओं से परेशान होकर आज क्षेत्रीय लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष चौ. श्याम प्रधान के साथ बिजलीघर का घेराव कर जमकर आक्रोश व्यक्त किया और राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया तथा खुटीपुरी पर तैनात जूनियर इंजीनियर को सस्पेंड करने पर अड गए।
इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल के जिला महासचिव बंटी भईया ने जिलाध्यक्ष का फोन ना उठाने और ट्रांसफॉर्मर को न बदलने की समस्या पर बिजली अधिकारियों पर बिखरते हुए आरोप लगाए और जूनियर इंजीनियर के सस्पेंड की मांग करने लगे।जिला पंचायत सदस्य इशान चौधरी ने जूनियर इंजीनियर के व्यवहार की शिकायतों को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए और सस्पेंड करने की मांग की। वहीं लोकदल के तमाम नेता बिजलीघर के बाहर कुर्सियों पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।जिलाध्यक्ष श्याम प्रधान ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण को तत्काल मौके पर भेजकर पूरी समस्या को गंभीरता से सुनकर गांव के लिए तीन ट्रांसफर तत्काल भेजे गए और संबंधित जूनियर इंजीनियर के खिलाफ कार्यवाही से भी कार्यकर्ता संतुष्ट नहीं हुए।। इस दौरान कार्यकर्ता मौके पर सुपरिंडेंट इंजीनियर को बुलाने की मांग करने लगे। हंगामा बढ़ता देख चीफ इंजीनियर अलीगढ़ ने स्थिति को संभाला और राष्ट्रीय लोकदल के सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी गुड्डू भैया से एमडी आगरा ने बात की। उनको आश्वासन दिया गया कि जो भी कर्मचारी अभद्र व्यवहार करते हैं तथा अभी तक ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले हैं, उन सबके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है।उसके बाद जिलाध्यक्ष श्याम प्रधान, जिला महासचिव बंटी भईया, जिला पंचायत सदस्य इशान चौधरी , अनिल प्रधान, राजेश चौधरी, सुभाष प्रधान और भारी संख्या में मौजूद क्षेत्रीय जनता को सख्त विभागीय कार्यवाही का आश्वासन दिया गया तब जाकर राष्ट्रीय लोकदल के नेता बिजलीघर से वापस लौटे।









