
हाथरस। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर के 135 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष में बीती रात्रि को शहर में डॉ. भीमराव अंबेडकर शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह लोगों ने भव्यता से स्वागत किया और पूरे आयोजन में खासा जोश देखने को मिला। वही पूरा शहर नीले रंग में छाया हुआ नजर आया।
संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के 135 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष में आयोजित विशाल डॉ.भीमराव अंबेडकर शोभायात्रा का शुभारंभ सीयलखेड़ा स्थित संत आश्रम बगीची से पूज्य भिक्खु संघ द्वारा पंचशील ध्वज दिखाकर किया गया। इससे पहले बुद्ध वंदना का आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने श्रद्धा के साथ भाग लिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह द्वारा सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया।। डॉ. भीमराव अंबेडकर विशाल शोभायात्रा संत आश्रम बगीची से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई खंदारी गढ़ी पार्क स्थित डा.अंबेडकर पार्क पर जाकर संपन्न हुई। रास्ते भर में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया।
शोभायात्रा की खास बात यह रही कि आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, सिरसागंज और मथुरा समेत विभिन्न जिलों से आयीं आकर्षक झांकियों और बैंड-बाजों ने लोगों का मन मोह लिया। पूरे मार्ग में अंबेडकर अनुयायियों का उत्साह देखने लायक था और बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा से पूरे शहर में जहां बाबा साहब के अनुयायियों की भारी भीड़ दिखाई दी। वहीं शहर में नीला रंग छाया रहा।। डॉ. आंबेडकर शोभायात्रा में विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों द्वारा भी सहभागिता की गई। जिसमें सांसद अनूप प्रधान, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, वरिष्ठ भाजपा नेता रामवीर सिंह भैयाजी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रभा सिंह, वरिष्ठ बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा, बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर, मुरसान ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, भाजपा शहर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, रालोद के जिला महासचिव विश्वनाथ प्रताप सिंह बंटी भैया, कांग्रेस शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके, सपा के प्रदेश सचिव बृजमोहन राही एड., वरिष्ठ सपा नेत्री श्रीमती राधा राही, पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश देशमुख एड., कमल सिंह, सुषमा सिंह, पप्पू प्रकाश, योगेश केसरी, डॉ. आरसी गोला, रामनिवास कांटे वाले आदि तमाम लोगों द्वारा सहभागिता कर बाबा साहब को माल्यार्पण कर नमन किया गया।
इस दौरान शोभायात्रा अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शम्मी गौतम व सुनील कुमार, क्रय विक्रय समिति के जिला उपाध्यक्ष पंकज प्रेमाकर, डॉ. राहुल सिंह, सरदार सुरजीत सिंह, संजय सेठ, गयाप्रसाद बाबा, धीरेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, सोनू कुमार, अगमप्रिय सत्संगी, राजपाल सिंह पूनिया, लल्लन बाबू एडवोकेट, के.एस. निराला, डॉ. अरविंद शर्मा सहित तमाम लोग शामिल थे।









