ब्रजभाषा के मूर्धन्य कवि स्वर्गीय डॉ. जगदीश लवानिया के पंचम स्मृति दिवस पर

हाथरस-। ब्रजभाषा के मूर्धन्य कवि स्वर्गीय डॉ. जगदीश लवानिया के पंचम स्मृति दिवस के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन 24 अप्रैल को सायं 7 बजे से रामोजी रिजॉर्ट्स निकट नवग्रह मंदिर अलीगढ़ रोड पर किया जाएगा। विशाल अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवियों की वाणी गूंजेगी।
ब्रजभाषा के मूर्धन्य कवि स्वर्गीय डॉ. जगदीश लवानिया के पंचम स्मृति दिवस के उपलक्ष में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजन उनके सुपुत्र प्रगल्भ लवानिया (असिस्टेंट कमिश्नर एक्साइज) एवं ललित लवानिया (सीनियर मैनेजर एचआर) के मार्गदर्शन में तथा उनकी पुत्रवधू डॉ. प्रीति लवानियां (न्यूज़ एंकर एवं सचिव ज्ञान कला संजीवनी समिति) के संयोजन में आयोजित होगा। कार्यक्रम ब्रज कला केंद्र एवं ज्ञान कला संजीवनी समिति के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
प्रख्यात कवि स्वर्गीय डॉ. जगदीश लवानिया की स्मृति में आयोजित विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश भर के नामचीन कवि एवं कवित्रियाँ अपनी प्रस्तुतियां देंगे। जिनमें बलराम श्रीवास्तव (मैनपुरी), अनिल अग्रवंशी (हरियाणा), डॉ. अर्जुन सिसौदिया (बुलंदशहर), अमन अक्षर (इंदौर), डॉ. रुचि चतुर्वेदी (आगरा), श्रद्धा शौर्य (नागपुर), अनुराग मिश्रा (अंबेडकर नगर) एवं लटूरी लट्टू (टूंडला) शामिल हैं।कार्यक्रम में जनपद के साहित्यकारों की शान डॉ. विष्णु सक्सेना विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चिरंजीव नाथ सिंह (पुलिस अधीक्षक), पी.एन. दीक्षित (मुख्य विकास अधिकारी) एवं राजबहादुर सिंह (उप जिलाधिकारी सदर) उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट प्रशासनिक अतिथियों में अजीत कुमार सिंह (अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग), आर.के. सिंह (डिप्टी कमिश्नर, जीएसटी), सुधीर कुमार (आयकर अधिकारी), लक्ष्मण प्रसाद (एआरटीओ), संदीप कुमार (अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग), बेगम जरीना बानो (जिला पर्यटन अधिकारी), रोहित सिंह (ईओ नगर पालिका) एवं दीपक कुमार (अग्निशमन अधिकारी) शामिल होंगे।इनके अतिरिक्त ब्रज कला केंद्र के राष्ट्रीय पदाधिकारी गजेंद्र शर्मा (केंद्रीय उपाध्यक्ष), दीपक गोयल (केंद्रीय उपाध्यक्ष), उर्वशी मित्तल (केंद्रीय उपाध्यक्ष), राजेंद्र प्रसाद बंसल (केंद्रीय महामंत्री), विश्वनाथ अग्रवाल (मंत्री दिल्ली शाखा), वीरेंद्र गोयल (केंद्रीय कोषाध्यक्ष), उमेश गोयल (केंद्रीय मंत्री), राजेंद्र कुमार अग्रवाल (केंद्रीय संयुक्त सचिव) भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार आशु कवि अनिल बौहरे करेंगे।कार्यक्रम सहसंयोजक ब्रज कला केंद्र के अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने जनपद के समस्त समाजसेवियों एवं साहित्य प्रेमियों से अनुरोध किया है कि कार्यक्रम में पधारकर स्वर्गीय डॉ. जगदीश लवानिया को श्रद्धासुमन अर्पित करें तथा अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाएं।












