विभिन्न स्थानों पर निकाली भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा,

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर गांव अखईपुर स्थित खोरना, बिर्रा और कस्बा सासनी में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभाग किया।
अखईपुर खोरना में शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडवोकेट योगेश कुमार रावत ने किया। उन्होंने भगवान परशुराम जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आरती उतारी। यात्रा मार्ग में ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव उपस्थित रहे। डॉ. भार्गव ने कहा कि भगवान परशुराम केवल एक समाज के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के प्रेरणा स्रोत हैं। शोभायात्रा का कुशल संचालन संयोजक ह्रदेश रावत ने किया। इस अवसर पर जिला सेवा प्रमुख विद्याभूषण गर्ग, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय, प्रखंड उपाध्यक्ष हेमंत कौशल, प्रखंड मंत्री जगदीश प्रसाद शर्मा, सर्वेश रावत, सत्येंद्र पहलवान, बिपिन रावत, सनी रावत, प्रधान मोहन रावत, कृष्ण कुमार रावत, ओम शंकर रावत, अभिषेक रावत, अमन भार्गव, नितिन पंडित और देव रामदेव सहित ब्राह्मण समाज एवं अन्य समाजों के कई गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता, मातृशक्ति और युवा उपस्थित रहे। दूसरी ओर गांव विर्रा गांव में परशुराम शोभायात्रा मेंअ श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। गांव में परशुराम मार्ग और चैक का अनावरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में ग्राम प्रधान की भूमिका महत्वपूर्ण रही। कार्रक्रम में क्षेत्रीय विकास संघ के अध्यक्ष एडवोकेट रविकांत शर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम समाज की एकता और आस्था का प्रतीक है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सासनी में भी विशाल भगवान परशुराम शोभायात्रा का का अयोजन कियागया। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढचढकर हिस्सा लिया। शोभायात्रा कस्बा के विभिन्न मार्गों और बाजारों में होकर निकली मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा का शोभायात्रा का जोशीला स्वागत किया गया।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment