
हाथरस सरस्वती महाविद्यालय हाथरस में आज नारी शक्ति वंदन अभियान के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए महाविद्यालय परिसर में मानव श्रृंखला छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित व मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. गायत्री कुमारी के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की एनएसएस अधिकारी डॉ. फोजिया सिद्दीकी, डॉ. आनंद चक्रवर्ती, डॉ. राजकुमार, डा. गोपेश, डॉ. देवप्रकाश, डॉ. राकेश चैधरी, डॉ. आलोक कुमार उपस्थित थे।












