
सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव कोटा गारवगढ़ी में बहुत ही भव्य व सुंदर तरीके से भारत के संविधान के रचियता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जन्म जयंती के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने बाबा साहब के छविचित्र पर पुष्प व माल्यर्पण किये गये।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक राजवीर सिंह ने का फूल माला व पटका पहनाकर व बाबा साहब की प्रतिमा भेट कर स्वागत व सम्मान किया। रामेश्वर उपाध्याय ने सभी को बाबा साहब डा.अम्बेडकर जयन्ती की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अंशुल सिंह, दीपा सिंह, राजन सिंह, कालीचरन सिंह, नरेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, रामेश्वर गर्ग, प्रधान प्रवीण चतुर्वेदी, त्रिलोकचंद पूर्व प्रधान आदि मौजूद थे ।












