
हाथरस सीबीएसई बोर्ड द्वारा हाईस्कूल परीक्षा के घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में शहर की की बेटी अजिता शेखर ने डीपीएस अलीगढ़ में परचम लहराया है। होनहार बेटी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
सीबीएसई बोर्ड की 10 वीं की परीक्षा में बेटी अजिता शेखर ने 97.8 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं तथा सेठ पी.सी. बागला(पीजी) कॉलेज के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. चन्द्रशेखर रावल की पुत्री हैं अजिता शेखर। वहीं उनकी माता डॉ. लक्ष्मी अरोरा जो कि अंग्रेजी में पीएचडी हैं, ने सबसे ज्यादा अजिता के अध्ययन पर फोकस किया। शहर की बसंत बाग कॉलोनी निवासी अजिता अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के अलावा सभी गुरुजनों के मार्गदर्शन में किए गए परिश्रम को देती हैं।












