
हाथरस सीबी एसई बोर्ड द्वारा घोषित किए गए हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा परिणाम में शहर के आगरा रोड स्थित एवं गुणात्मक, संस्कार युक्त परीक्षा देने में अग्रणी जनपद के प्रमुख विद्यालय एसआरबी पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल का परीक्षाफल परिणाम बहुत ही श्रेष्ठ एवं उत्कृष्ट रहा है और विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यालय परिवार बेहद गदगद और उत्साह से भरपूर है।
आगरा रोड स्थित एसआरबी पब्लिक स्कूल का सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षाफल हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बेहतरीन व बेहद उत्कृष्ट रहा है। कक्षा 10वीं में आयुष चैधरी ने 93.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है और ख्याति प्रविश ने 90.60 प्रतिशत व शिवानी राघव ने 90.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किये हैं। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपनी मेहनत और प्रतिभा का परिचय दिया है। इस वर्ष भी कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की है।
इन उत्कृष्ट परिणामों से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा है कि यह सफलता सभी के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय आगे भी इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता रहेगा।इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष ए.पी. सिंह, निदेशक प्रदीप सेंगर, प्रबंधक पुनीत सिंह, अनुशासन अधिकारी सचिन अग्निहोत्री व समस्त स्टॉफ द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए सभी छात्रों को प्रोत्साहित किया गया है।












