
कस्बा में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बडे हर्षोल्लास के साथ बाल मेला कमेटी के बैनरतले निकलने वाले श्रीराम नवमी मेला का ध्वजा रोहण पथवारी मंदिर पर आचार्य अतुल शर्मा द्वारा विधिवत बोले गये वेदमंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना एवं हवन यज्ञ कर किया गया।
शुक्रवार को ध्वजा रोहण उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश मंत्री निर्देश चंद्र वार्ष्णेय, एवं मेलाध्यक्ष पूर्व चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर तथा बालमेला कमेटी सदस्यों, पदाधिकारियों ने हवन यज्ञ में आहूतियां देकर शांति शौहार्द की कामना की। बता दें कि 49 वा श्री रामनवमी मेला दिनांक 27 मार्च दिन शुक्रवार को धूमधाम के साथ निकाला जाएगा। इस मौके पर निर्देश चंद्र वार्ष्णेय, पूर्व चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर, संजय बढ़ेल, सभासद सुरेंद्र वार्ष्णेय, कमल शर्मा, कपिल शर्मा, ममतेश वार्ष्णेय, गिरीश कुमार वार्ष्णेय, राजू लाला बूरे वाले, कमल वार्ष्णेय चक्कू वाले, संजय उर्फ राजू प्रधान सुनील वार्ष्णेय, सभासद विक्रांत गुप्ता, राकेश गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता आढ़ती, अजय वार्ष्णेय, नितिन गुप्ता, सत्य प्रकाश शर्मा, बिंटू वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।












