जल बचाना केवल जिम्मेदारी नहीं, समय की सबसे बड़ी जरूरत है रू डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह, स्काउट गाइड ने छौंक में निकाली जल जागरुकता रैली

गांव छौंक में सासनी विज्ञान क्लब ने स्काउट गाइड के सहयोग से जल जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंचार्ज प्रधानाध्यापक विमलेश सिंह ने की।
शुक्रवार को जिला स्काउट मास्टर डॉ पुष्पेंद्र सिंह ने बच्चों को बताया कि सन 1992 में ब्राजील में पर्यावरण पर हुए संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में जल की समस्या को जोड़ा गया और पहला विश्व जल दिवस 1993 से मनाया गया। जिसे हम प्रतिवर्ष 22 मार्च को मनाते आ रहे हैं। विमलेश सिंह ने बताया कि जल के तीन स्रोत हैं। धरातलीय स्रोत, भूमिगत स्त्रोत एवं हिमनद। इनमें से केवल भूमिगत स्रोत से प्राप्त जल का प्रयोग हम पीने में करते हैं। स्काउट मोहित, बिमल, हर्षित, मयंक, वंश एवं गाइड ज्योति, योग्यता, संजना, कोमल, स्वेता, रिजवाना ने जल संचयन एवं पुनर्भरण पर अपने विचार रखे। अंत में स्काउट गाइड बेंड एवं स्लोगन पट्टीकाओं के साथ जल जागरूकता रैली निकाली और ग्राम वासियों को जल की उपयोगिता के बारे में समझाया। स्काउट मास्टर डॉ पुष्पेंद्र सिंह ने ग्राम वासियों को शपथ दिलाई कि वह जल का दुरुपयोग नहीं करेंगे और भविष्य के लिए जल के संचयन पर जोर देंगे। जागरूकता रैली में प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय छौंक सुभाष चंद्र, सविता, प्रीति सेंगर, राजकुमार, भावना, सुहानी, दिव्या, अर्पिता, नीरज, जतिन आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment