

हाथरस-19 फरवरी। देवादिदेव महादेव के पवित्र पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर जहां शहर के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का सुबह जलाभिषेक एवं शाम को भव्य दर्शन आयोजित किए गए। वहीं दूसरे दिन विभिन्न मंदिरों पर भक्तों द्वारा प्रसादी का वितरण किया गया और प्रसादी लेने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
इसी क्रम में शहर के बागला कॉलेज रोड पर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में भक्तों द्वारा जोरदार प्रसादी का वितरण किया गया और शहर के प्रमुख समाजसेवी एवं फोकस ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. विकास शर्मा के नेतृत्व में भक्तों को सब्जी पूरी की प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रसादी वितरण में विशाल सारस्वत, गौरव शर्मा मीनू, चेतन शर्मा, श्रेया शर्मा, कन्हैया कौशल आदि द्वारा भक्तों को सब्जी पूरी की प्रसादी का वितरण किया गया।
वहीं गोपेश्वर महादेव मंदिर पर बाबा गोपेश्वर नाथ के भक्तों द्वारा खीर की प्रसादी का वितरण किया गया तथा प्रसादी पाने के लिए भक्तों की भीड़ देर रात्रि तक उमड़ती रही।












