दवा की दुकान में लगी आग हजारों की दवा स्‍वाहा

कस्बा में बीती रात करीब एक बजे एक दबाईयों की दुकान में बिजली शाॅट सर्किट से आग लग गई। जिसमें लाखों रुपए की दवाएं और अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलते ही दुकानदार दुकान पहुंचा और घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पाते ही दमकल की गाडियां मौके पर पहुंच गई और बडी मुशिकल से आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी तुषार गर्ग की बाजार में मेडिकल स्टोर चलाता है। बताते हैं कि बीती रात को करीब एक बजे अचानक उसकी दुकान में आग लग गई। इसकी जानकारी किसी प्रकार उसके पड़ोसी दुकानदार नीरज अग्रवाल हुई तो नीरज अग्रवाल ने को तुषार गर्ग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही तुषार दुकान पर पहुंच गया और दमकल को फोन पर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही कुछ ही पलों में दमकल मौके पर पहुंच गई और कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बडी मुशिकल से आग पर काबू पाया। मगर इस दौरान मैडिकल स्टोर के रखा लैपटॉप, एक फ्रिज करीब पंद्रह लाख रुपए की दवाएं जलकर राख हो गईं। दुकान स्वामी ने बताया कि वह अपनी दुकान का काम सामाप्त करने के बाद दुकान बंदकर सासनी गेट अलीगढ़ अपने घर चला गया था। तभी रात को शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लग गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण और क्राइम प्रभारी अवधेश कुमार देर रात घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment