
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आई 17 वर्षीय किशोरी को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। पीड़िता किशोरी के भाई ने नामजद आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी पीड़िता किशोरी के भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 17 वर्षीय बहन क्षेत्र के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में आई हुई थी । 2 जून को अर्जुन कुमार पुत्र शानप्रकाश निवासी गांव जनक खेड़ा थाना सिढ़पुरा किशोरी को अपने साथ बहला फुसला कर भगाकर ले गया । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।












