सीएम योगी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने की आतिशबाजी

हाथरस विश्व पर्यावरण दिवस एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज 54 वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मीतई मंडल द्वारा तरफरा रोड़ स्थित रूद्र फार्म हाउस कैंप कार्यालय पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य तथा कार्यक्रम का नेतृत्व मीतई मंडल अध्यक्ष श्रीमती स्मृति पाठक ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र पर मिष्ठान खिलाकर जन्मदिवस मनाया गया। साथ ही आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया गया तथा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला महामंत्री एवं मनोनीत सभासद संजय सक्सैना, मनोनीत सभासद मूलचंद्र वार्ष्णेय, पूर्व मंडल महामंत्री दिनेश शर्मा , पूर्व विस्तारक अंकित गौड़, मंडल महामंत्री अजय नागर, मंडल उपाध्यक्ष पिंटू खटीक, सतीश माहौर, मीडिया प्रभारी ललित माहौर सहित अनेक भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment