
हाथरस केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तथा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के अंतर्गत वन विभाग के तत्वाधान में नगर वन सुसायत सासनी में विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, नगला कांच वन भूमि सिकन्द्राराऊ में विधायक वीरेंद्र सिंह राणा तथा मीरपुर मंदिर सादाबाद में विधायक चैधरी प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नगर वन सुसायत सासनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर ने पीपल, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने बरगद, मुख्य विकास अधिकारी ने पाकड़ का पौध लगाया तथा आम जनमानस से अपने जीवन में अधिक से अधिक पौध लगाने का आवाहन किया।
विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर ने जनसमूह को संबोधित करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष धरती के भूषण हैं तथा प्रदूषण को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प लें और अपने घर, आंगन, खेत, कार्यालय अथवा उपलब्ध स्थानों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। जिनके पास पर्याप्त भूमि उपलब्ध नहीं है, वे गमलों एवं बालकनी में भी पौधे लगाकर उनका संरक्षण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पौधों का हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। विधायक ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों तथा अन्य विशेष अवसरों पर पौधारोपण को परंपरा का हिस्सा बनाएं। यदि कोई व्यक्ति अपने पुत्र या पुत्री के जन्मदिन पर पौधा लगाएगा तो उसके प्रति उसी प्रकार का भावनात्मक लगाव विकसित होगा और वह उसकी देखभाल भी करेगा। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधों को सहेजना, संवारना और उनकी नियमित देखभाल करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, मंडल जिला उपाध्यक्ष अविनाश तिवारी, प्रेमपाल सिंह सौलंकी, मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सासनी तथा अन्य जनप्रतिनिधिगणों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौध रोपण किया।
ग्राम मीरपुर स्थित मंदिर प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार ने हरीशंकरी के पौध का रोपण किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से अनुरोध किया कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं तथा उनके संरक्षण का भी संकल्प लें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि हम अपने आसपास हरियाली बढ़ाएंगे और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करेंगे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान कर सकेंगे। वृक्ष न केवल हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण को संतुलित रखने और प्रदूषण को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
नगला कांच वन भूमि सिकन्द्राराऊ में विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने हरिशंकरी के पौध का रोपण करते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल का संकल्प भी लेना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाएं और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देना आवश्यक है, तभी पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सफल हो सकेगा।
इसके अलावा शासन की मंसा के अनुरूप हाथरस, सिकन्दराराऊ, सादाबाद रेन्ज की सड़कों के किनारे एवं सार्वजनिक भूमि पर संबंधित क्षेत्रीय वनाधिकारी द्वारा, ग्राम पंचायत की सार्वजनिक भूमि, गौशालाओं पर ब्लॉक प्रमुख/ग्राम प्रधान, खण्ड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) द्वारा, राजा महेंद्र प्रताप इंटर कॉलेज, मुरसान, निष्ठा चैधरी महा.विद्यालय मुरसान के निकट फार्म हाउस, किसानों के खेत एवं मेडों पर व राजकीय पौधशाला हतीसा, किसानों के खतों पर सहायक विकास अधिकारी कृषि तथा नगर पालिका, नगर पंचायत की सार्वजनिक भूमि पर संबंधित नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष अधिशासी अधिकारी नगर पालिकाध्नगर पंचायतो में बृहद वृक्षारोपण किया गया।












