सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बैरागी में रुपयों के लेन देन के विवाद को लेकर नामजद ने एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया । पीड़िता महिला ने नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है
गांव नगला बैरागी निवासी शारदा देवी पत्नी नरेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 3 जून की शाम 6 बजे करीब गांव के ही सत्यवीर पुत्र भूरे ने पीड़िता को रुपयों के लेन देन के विवाद को लेकर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट कर दी । जिससे महिला घायल हो गई । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है ।












