सासनी में यूपी पुलिस मॉक परीक्षा का आयोजन, विक्की कुशवाह रहे प्रथम

सासनी में स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर शैक्षिक एवं सामाजिक विकास समिति सासनी हाथरस के सहयोग से एक यूपी पुलिस भर्ती की मॉक परीक्षा आयोजित की। यह परीक्षा सम्यक पुस्तकालय एवं वाचनालय, अम्बेडकर पार्क, रुदायन रोड पर सम्पन्न हुई।
पुस्तकालय में पंजीकृत और अन्य कोचिंग संस्थानों के कुल 20 छात्र-छात्राओं में से 15 ने इस अभ्यास एवं स्वमूल्यांकन परीक्षा में भाग लिया। लोको पायलट प्रवीण कुमार ने इस परीक्षा का आयोजन किया, जिसमें आकाश और पुस्तकालय के महासचिव तथा प्रबंधक राजेश बौद्ध ने सहयोग दिया। प्रवीण कुमार और समिति के विशेष सहयोगी ने परीक्षा का विधिवत निरीक्षण कराया। ओएमआर शीट के मूल्यांकन के उपरांत विक्की कुशवाह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें सोसायटी की ओर से प्रवीण कुमार ने पेन देकर पुरस्कृत किया। प्रबंधक राजेश बौद्ध ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को, जो नियमित रूप से कोचिंग जा रहे हैं, ऐसी परीक्षाओं में अवश्य शामिल कराएँ, क्योंकि मूल्यांकन रिपोर्ट उनकी प्रगति का प्रमाण है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment