ग्रामीण पत्रकार एसो. के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल को पुण्यतिथि पर किया याद

ग्रामीण पत्रकार एसो. उप्र. के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 39 वीं पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष शंभूनाथ पुरोहित के निर्देशन में तहसील सासनी के रुदायन रोड पर स्थित कार्यालय पर तहसील अध्यक्ष विमल महाजन के नेतृत्व में पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाई गई।
इस दौरान पत्रकारों की भूमिका विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी हुआ। विचार गोष्ठी का शुभारंभ तहसील अध्यक्ष विमल कुमार एवं पदाधिकारी ने करते हुए बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके छविचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्वांजलि अर्पित की और उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और बताया कि ग्रामीण अंचल और शहरी अंचल के पत्रकारों को एक मंच पर लाने में बाबूजी का अमूल्य योगदान रहा। समाज सेवा में उन्होंने पूरा अपना जीवन समर्पित करते हुए ग्रामीण पत्रकारिता के क्षेत्र को बहुत विस्तृत बना दिया। जिसके फलस्परूप बुधवार को सभी 75 जनपदों में व अन्य राज्यों में अपनी कीर्ति पताका फहरा रही है। इस मौके पर उपाध्यक्ष मनोज वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष आबिद हुसैन, सचिव सुनील कुमार शर्मा, शिशपाल सिंह, सतेंद्र दयाल, हिमांशु कुशवाहा, प्रशांत दीक्षित आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment