विघेपुर के चक्की नगला में धूमधाम से निकली कलश यात्रा, श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

गांव विघेपुर (चक्की) नगला में भक्तिमय वातावरण के बीच श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर गाजे-बाजे के साथ एक विशाल और भव्य कलश यात्रा निकाली गई, 
गुरूवार को कथा के शुभारंभ से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। कलश यात्रा में सिर पर मंगल कलश धारण किए महिलाएं पीले वस्त्रों में सुसज्जित होकर चल रही थीं। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते-गाते हुए नजर आए। पूरा गांव जय श्री कृष्णा और राधे-राधे के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। कलश यात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। श्रीमद्भागवत कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा व्यास राधाशरण (वृंदावन, मथुरा) ने कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथा में परीक्षत के रूप में बीरपाल शर्मा और श्रीमती रुक्मणि देवी ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। वहीं, यज्ञपति के रूप में राजकुमार शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, महेंद्र प्रसाद शर्मा, राधेश्याम शर्मा, सुभाष शर्मा, बीरेंद्र पाठक, जयजय पाठक, विष्णु पाठक, रामकुमार पाठक, पुनीत उपाध्याय, समस्त ग्राम वासीअपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment