सासनी में चलती कार बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी


सासनी आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 93 पर प्रकाश एकेडमी स्कूल के निकट बुधवार शाम एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जहां एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 6:30 बजे अलीगढ़ की तरफ से एक दुर्घटनाग्रस्त कार को दूसरा वाहन खींचकर हाथरस की ओर ले जा रहा था, तभी अचानक अज्ञात कारणों से उस कार में भीषण आग लग गई।

कार को धू-धू कर जलता देख राजमार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जमा होने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार को खींचकर ला रहा वाहन चालक अपनी गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने पुलिस के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया। आग पूरी तरह बुझने के बाद पुलिस ने जलती कार को क्रेन की मदद से सड़क के किनारे करवाकर राजमार्ग पर यातायात को सुचारु रूप से बहाल कराया, जिसके बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत की सांस ली।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment