ई रिक्शा ने बुलट में मारी टक्कर,

युवक घायल घटना को अंजाम देकर भाग रहे ई रिक्शा चालक को भीड़ ने पकड़ा जमकर की ई रिक्शा चालक की धुनाई ,किया पुलिस के हवाले

सिकंदराराऊ । एन एच 34 के अलीगढ़ रोड स्थित गांव सराय के निकट मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार ई रिक्शा ने बुलट बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । इस दौरान घटना को अंजाम देकर भाग रहे ई रिक्शा चालक को घायल युवक के रिश्तेदारों ने कस्बा के नयागंज बाजार में पकड़ लिया और जमकर ई रिक्शा चालक की धुनाई कर दी। बाद में आरोपी ई रिक्शा चालक को पुलिस के हवाले कर दिया । घायल युवक को उपचार के लिए कस्बा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार जारी है।
बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह 10:30 बजे करीब जनपद अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव गोपी निवासी नुकुल अपनी बुलट बाइक पर सवार होकर सिकंदराराऊ की ओर आ रहा था। जैसे ही वह गांव सराय के समीप पहुंचा। तभी एक तेज गति से आ रहे ई रिक्शा ने बुलट बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई । हादसे की सूचना पाकर घायल युवक के रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान घटना को अंजाम देकर ई रिक्शा चालक ई रिक्शा को लेकर भागने लगा। लोगो ने पीछा कर ई रिक्शा को कस्बा के नयागंज बाजार में पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। बाजार में काफी देर तक मारपीट होती रही। मामले की सूचना पुलिस को दी गई । सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ कोतवाली ले गई। आनन फानन में घायल युवक को उपचार के लिए कस्बा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment