किशोरी को ले गया युवक

 

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। पीड़िता किशोरी के पिता ने नामजद आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी पीड़िता किशोरी के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 25 मई की शाम 4 बजे करीब उनकी 17 वर्षीय पुत्री को गांव का ही केशव पुत्र इतवारी लाल अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment