भव्यत-दिव्यता से हैहयवंशीय क्षत्रिय काँस्यकार समिति के बैनरतले पुरुषोत्तम मास मेंरामबाग काॅलेज में विशाल श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव व कलश यात्रा कल

श्रीधाम वृंदावन के महंत श्री मदनमोहन दासजी महाराज करेंगे कथा की अमृतवर्षाःतैयारियां पूर्णःअनुरोध

हाथरस शहर के अलीगढ़ रोड पर तालाब ओवरब्रिज के पास स्थित श्री रामबाग इंटर कॉलेज में कल 27 मई से होने वाली भव्य दिव्य एवं विशाल श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव की पूर्ण तैयारियां कर ली गई हैं और श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व शहर में विशाल एवं भव्य कलश शोभायात्रा भारी धूमधाम के साथ निकाली जाएगी तथा कलश यात्रा का शहर भर में दर्जन स्थानों पर जोरदार स्वागत भी किया जाएगा।
श्री रामबाग इंटर कॉलेज के प्रांगण में कल 27 मई से आयोजित हो रही विशाल श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव को लेकर आज कॉलेज प्रांगण में आयोजित प्रेस वार्ता में हैहयवंशीय क्षत्रिय काँस्यकार समिति ने उक्त जानकारी दी। श्री रामबाग इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के प्रबंधक एवं हैहयवंशीय क्षत्रिय काँस्यकार समिति के सचिव नरेश कुमार वर्मा ने भागवत कथा की तैयारियों की पूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि भागवत कथा का वाचन मलूकपीठ पीठाधीश्वर देवाचार्य श्री राजेंद्र दास जी के परम शिष्य श्री महंत श्री मदन मोहनदास जी महाराज द्वारा होगा। कथा का प्रारंभ से पूर्व कल 27 मई को श्री बांके बिहारी जी महाराज बड़ी कोठी से 151 कलशों के साथ विशाल व भव्य कलश यात्रा से प्रारंभ होगी। कलश यात्रा श्री बांके बिहारी जी महाराज बड़ी कोठी से प्रारंभ होकर कमला बाजार, हनुमान चैक, बागला कॉलेज मार्ग, गांधी पार्क तिराहा होते हुए श्री रामबाग इंटर कॉलेज पहुंचेगी।
प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि कथा में बाहर से आने वाले आगंतुकों के लिए विद्यालय में रुकने की पूर्ण व्यवस्था की गई है तथा कथा में प्रतिदिन विविध पीठों के महंत व पीठाधीश्वर का आगमन होगा।साथ ही महंतो व पीठाधीश्वर के स्वागत व सत्कार की बड़े ही जोश के साथ तैयारी की हुई है। उन्होंने बताया कि हैहय वंशीय क्षत्रिय कांस्यकार समिति ने भागवत कथा का निमंत्रण समाज के अंतिम व्यक्तियों तक पहुंचाने का प्रयास किया है।
प्रेस वार्ता में नरेश वर्मा ने बताया कि शाकंभरी पीठ के पीठाधीश्वर महंत ब्रह्मचारी सहजानंद जी द्वारा 31 मई को विद्यालय के द्वार का उद्घाटन किया जाएगा। भागवत कथा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व ब्रज प्रांत प्रचारक व पूर्व भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री राकेश जैन व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश जी शर्मा सहित अनेक प्रमुख व राजनैतिक व्यक्तियों के पहुंचने की संभावना है। समिति के समस्त पदाधिकारियो ने समस्त भक्तजनों से भारी संख्या में श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में पहुंचकर इस पवित्र पुरुषोत्तम मास में भागवत कथा का श्रवण करने का अनुरोध किया है।
प्रेस वार्ता में ओमप्रकाश बागड़ी, ओमप्रकाश (कलसा वाले) ओमप्रकाश (मार्केट वाले), गोपालदास (राम दरबार), रमेशचंद्र कूलवाल, मदन गोपाल भगतजी, रवि कुमार, राजकुमार वर्मा, हरिओम वर्मा (अयोध्या-मथुरा वाले), मुकेश बागड़ी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख योगेश बागड़ी, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, दाऊजी वर्मा सहित कांस्यकार समाज के आदि अनेक व्यक्ति उपस्थित थे ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment