
हाथरस डीजल पेट्रोल की कीमतों में लगातार वृद्धि होने और आज फिर से तेल कीमतें बढ़ाये जाने से ट्रांसपोर्ट कारोबारियों में अब भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है और ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़े में वृद्धि किए जाने का फैसला लिया है। वहीं तेल कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों द्वारा आज विरोध प्रदर्शन भी किया गया है।
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने लगातार बढ़ती ईंधन की कीमतों के विरोध में मालभाड़े में वृद्धि का निर्णय लिया है। यह वृद्धि कल 26 मई से लागू होगी, जिसमें मालभाड़े में कम से कम 20 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। शहर के आगरा रोड स्थित भारत गुड्स कैरियर ट्रांसपोर्ट पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों की ट्रान्सपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष नवजोत शर्मा के सानिध्य में सभी परचून ट्रान्सपोर्टर एवं थोक ट्रान्सपोर्टरों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है। बैठक में एसोसिएशन ने जिले के सभी व्यापारियों से इस निर्णय में सहयोग की अपील की है।
ट्रांसपोर्ट व्यापारियों ने कहा है कि डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण व्यवसाय चलाना दिन प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने दूसरे जनपदों और प्रदेशों से सामान लाने-ले जाने में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। बैठक के दौरान ट्रांसपोर्ट व्यापारियों और वाहन चालकों ने डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन भी किया। उन्होंने सरकार से इस संबंध में राहत प्रदान करने की मांग की है। एसोसिएशन ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि व्यापारियों द्वारा बढ़े हुए भाड़े में सहयोग नहीं किया गया, तो उन्हें विवश होकर माल का भाड़ा बुक नहीं करना पड़ेगा और अपने वाहनों को लोडिंग के लिए नहीं भेजा जाएगा।
हाथरस गुड्स ट्रान्सपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी नवजोत शर्मा के सानिध्य में सभी परचून ट्रान्सपोर्टर एवं थोक ट्रान्सपोर्टरों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि कल 26 मई से कम से कम 20 से 25 प्रतिशत भाड़े में वृद्धि कर दी जाये। जिसमें जिले के सभी व्यापारी भाईयों से भी अनुरोध किया है कि हमारे डीजल की बढ़ती हुई समस्या को ध्यान में रखते हुए माल भाड़ा में बढ़ाने में अपना सहयोग करें।
विरोध प्रदर्शन एवं बैठक में वंशी पंडित, प्रदीप सारस्वत, राहुल गुप्ता, अमित बंसल, सतीश कुमार, विष्णु शर्मा, गंगाराम वाष्र्णेय, बंटी सिंह, शिवम् वाष्र्णेय, अजीत राना, बाँके बिहारी, राजेश प्रसाद, शाहरूख खान आदि मौजूद थे।












