आरएसईटी में छह दिवसीय ईडीपी प्रशिक्षण संपन्न, निदेशक ने कहा नौकरी के पीछे भागने के बजाय स्वयं का रोजगार स्थापित करें

कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से ही एक आम युवा सफल उद्यमी बन सकता है। संस्थान का उद्देश्य सिर्फ प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। यह बातें सासनी-जलेसर मार्ग स्थित गांव किशनगढ़ी में संचालित कैनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरएसईटी) में चल रहे छह दिवसीय सामान्य उद्यमिता विकास कार्यक्रम (ईडीपी) समापन के दौरान संस्था के निदेशक सुनील कुमार झा ने प्रशिक्षणार्थियों को बताईं।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में नौकरी के पीछे भागने के बजाय स्वयं का रोजगार स्थापित करना अधिक श्रेयस्कर है। प्रशिक्षण शिविर में क्षेत्र के 35 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया, जिन्हें आत्मनिर्भर बनने के गुर सिखाए गए। समापन सत्र के मुख्य अतिथि और संस्थान के निदेशक ने सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। छह दिनों तक चले इस सघन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जुड़ी कई बारीकियों से रूबरू कराया गया, जिसमें अपनी रुचि और बाजार की मांग के अनुसार सही व्यवसाय कैसे चुनें। व्यापार में पूंजी का सही इस्तेमाल और हिसाब-किताब रखने के तरीके तथा स्वरोजगार के लिए बैंक लोन और सरकारी सब्सिडी का लाभ कैसे उठाएं, अपने उत्पाद की मार्केटिंग और ग्राहकों को आकर्षित करने के गुर सिखाए। निदेशक ने प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बिना किसी झिझक के अपना नया काम शुरू करने और समाज में अन्य लोगों को भी रोजगार देने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर संस्थान का समस्त स्टाफ और प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment