वाहन ने बाइक सवार पशु चिकित्सक को रौंदा, मौत

टक्कर के बाद 100 तक घसीटते हुए ले गया था वाहन बाइक को:बाइक में लगी आग, धू धू कर जली बाइक

सिकंदराराऊ । एनएच 34 के अलीगढ़ रोड स्थित गांव बिलार के निकट शुक्रवार की देर शाम को एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार पशु चिकित्सक को रौंद दिया। हादसे में चिकित्सक की मौके पर मौत हो गई ,जबकि उसकी बाइक को वाहन टक्कर मारने के बाद करीब 100 मीटर दूरी तक ले गया । जिससे बाइक में आग लग गई और बाइक धू धू कर जलने लगी । हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई । ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने बाइक को हटवाया । जिसके बाद यातायात पुनः सुचारू हो सका।

बताया जाता है कि जनपद अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव धौराई निवासी राहुल पुत्र सतेंद्र सिंह पशु चिकित्सक थे । वह शुक्रवार की देर शाम को जलेसर से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव बिलार के समीप पहुंचे। तभी उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । हादसे में चिकित्सक की मौके पर मौत हो गई ,जबकि टक्कर मारने के बाद वाहन बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। जिससे बाइक में आग लग गई और बाइक आग का गोला बन गई। घटना से हाइवे पर अफरा तफ़री मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई । ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाइक में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामले की सूचना दमकल को दी गई। करीब 45 मिनट के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई । सूचना पाकर परिजनों में चीत्कार मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई । सूचना पाकर मौके पर परिजन भी पहुंच गए। चिकित्सक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है । मृतक अपने पीछे पत्नी एवं दो बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment