
हाथरस। सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित किए गए इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के परिणाम में हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सलेमपुर स्थित बलवंत सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा शत प्रतिशत परीक्षाफल पर देते हुए विद्यालय का मान बढ़ाया गया है और वही विद्यालय प्रबन्ध समिति द्वारा भारी हर्ष व्यक्त करते हुए छात्र छात्राओं को मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया गया है । सीबीएसई बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट के घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में बलवंत सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12 का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है और विद्यालय की छात्रा कक्षा 12 में प्रथम स्थान – मान्यता गौतम 96.6 प्रतिशत के साथ प्राप्त किया है। वहीं द्वितीय स्थान कोमल सेंगर 96.4 प्रतिशत, तृतीय स्थान कुनाल 95.8 प्रतिशत,चतुर्थ स्थान अवनी सिंह -94.8 प्रतिशत तथा पांचवा स्थान शिवानी 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रबंध समिति एवं विद्यालय के संस्थापक रोरन सिंह द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए मिष्ठान खिलाकर सुभाशीष दिया गया।











