
मुरसान। सादाबाद रोड स्थित डीएलपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने सीबीएसई की कक्षा 12 बोर्ड परीक्षायें 2026 में उत्कृष्ट परिणाम देकर पूरे क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा तथा मुरसान क्षेत्र में डीएलपी स्कूल का परिणाम सबसे उत्कृष्ट रहा है।
डीएलपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है। विद्यालय के मेधावी छात्रों में सम्राट ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं शौर्य अग्रवाल ने 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया है। इसके अतिरिक्त भाव्या भारद्वाज ने 83.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान तथा शिवानी सिंह ने 81.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है। इन छात्रों की सफलता से विद्यालय में खुशी एवं उत्साह का माहौल बना हुआ है।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की है तथा कई छात्रों ने विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट अंक अर्जित किए हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि का श्रेय उनके कठिन परिश्रम, नियमित अध्ययन, शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया गया है।
शानदार परीक्षा परिणाम पर विद्यालय के डायरेक्टर रणवीर पाठक ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि डीएलपी स्कूल सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष शर्मा ने कहा कि छात्रों की सफलता, शिक्षकों की मेहनत एवं विद्यार्थियों के अनुशासन का परिणाम है। वहीं उप प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह एवं असिस्टेंट मैनेजर अनुराग पाठक ने भी सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विद्यालय परिसर में छात्रों की सफलता पर हर्ष का वातावरण रहा तथा सभी सफल विद्यार्थियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की है कि आने वाले वर्षों में भी छात्र इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।











