एसआरबी पब्लिक स्कूल का सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

छात्रा अवनी प्रथम,सुहानी द्वितीय व कात्यानी ने तृतीय स्थान पाकर बढ़ाया विद्यालय का मान

हाथरस। सीबीएसई बोर्ड द्वारा आज इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं और इन परीक्षा परिणामों में भी जहां छात्राओं ने जलवा बिखेरा है, वहीं शहर के आगरा रोड स्थित एसआरबी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए परीक्षा परिणाम में विद्यालय का नाम रोशन किया है।। शहर के आगरा रोड पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित प्रमुख विद्यालय एस.आर.बी. पब्लिक स्कूल का सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।
सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में एस.आर.बी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है और विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहने से विद्यालय परिवार बेहद गदगद और उत्साहित है।
सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित किए गए इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों में एसआरबी पब्लिक स्कूल में विद्यालय की छात्रा अवनी सिंह ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, सुहानी बंसल ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और कात्यायनी उपाध्याय ने 91.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं की उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति, प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकगण ने सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा है कि यह सफलता विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, शिक्षकों की समर्पित शिक्षा तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया।इस अवसर पर विद्यालय परिसर में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण रहा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment