हाथरस। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत सत्र 2026-2027 के लिए निःशुल्क कक्षाओं का संचालन 1 जुलाई से किया जायेगा इच्छुक छात्र/छात्राऐं यूपीएससी/यूपीपीसीएस, नीट, जेईई, एनडीए, सीडीएस, एसएससी, बैकिंग, रेलवे, पुलिस आदि भर्ती परीक्षा हेतु आवेदन कर सकते है।आवेदन की अन्तिम तिथि 30 मई है। इच्छुक अभ्यार्थी विकास भवन के कमरा नं. 105 में फोटो, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 10वी, 12वी, और स्नातक मार्कशीट की छाया प्रति लगाकर आवेदन कर सकते है। कोचिंग में पुस्तकालय की सुविधा भी उपलब्ध है।छात्रो की प्रवेश परीक्षा माह जून के द्वितीय सप्ताह में कराया जाना प्रस्तावित हैं। साथ ही मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे यूपीएससी, यूपीपीसीएस, नीट, जेईई, एनडीए, सीडीएस, एसएससी, बैकिंग, रेलवे, पुलिस आदि भर्ती परीक्षा के लिए विषय विशेषज्ञों का चयन किया जाना है, जिस हेतु आवेदन की अन्तिम तिथि 10 जून है।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत व्याख्याता के आवेदन की पात्रता निम्नवत है- सिविल सेवा तथा पीसीएस के लिए विश्वविद्यालय, राजकीय डिग्री कालेजो के शिक्षक, आईएएस (मुख्य) परीक्षा अथवा पीसीएस (साक्षात्कार) अथवा दो वार पीसीएस (मुख्य) परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अतिथि व्याख्याता के रूप में विशेषज्ञ चयन शमिति की अनुशंसा से प्रशिक्षण केन्द्रो में सूचीबद्व किए जायेगें। नीट के लिए संबंधित विषय में एम.एससी. (प्रथम श्रेणी) अथवा एमबीबीएस तथा जेईई के लिए संबधित विषय में एम.एससी. (प्रथम श्रेणी) अथवा एम टेक की डिग्री धारित करने वाले अभ्यर्थी अतिथि व्याख्याताओं के रूप में चयनित किए जायेगें। अन्तिम निर्णय चयन समिति का होगा। किसी प्रकार का दाबा मान्य नही होगा। छात्र/छात्रायें आवेदन हेतु दूरभाष नम्बर-7071365850/8191816646 पर सम्पर्क कर सकते है।












