
हाथरस शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में जनपद में ऐतिहासिक और भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भक्ति, शक्ति और संस्कृति के इस अनूठे संगम में हजारों क्षत्रियों और युवाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरे शहर का माहौल केसरिया रंग में रंगा नजर आया और जय महाराणा के उद्घोष से आकाश गुंजायमान हो उठा। केसरिया ध्वजों और ढोल-नगाड़ों से शहर गूंजता रहा।
क्षत्रिय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर आयोजित विशाल व भव्य क्षत्रिय शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के गौशाला रोड से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। यात्रा की भव्यता का नजारा यह था कि इसमें ऊंट और घोड़ों का काफिला सबसे आगे चल रहा था, जो प्राचीन राजसी वैभव की याद दिला रहा था। इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र नासिक से आया प्रसिद्ध ढोल दल रहा, जिनकी थाप पर युवा थिरकने को मजबूर हो गए। डमरू दल और राजस्थान के पारंपरिक नगाड़ों ने भी लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा में महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज और पृथ्वीराज चैहान जैसे वीर महापुरुषों की सजीव झांकियां निकाली गईं। पारंपरिक परिधानों में सजे युवाओं ने बाइक रैली के माध्यम से समाज के शौर्य का प्रदर्शन किया।
शोभायात्रा के दौरान यात्रा के मार्ग को भगवा पताकाओं और भव्य स्वागत द्वारों से सजाया गया था। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई इस यात्रा का स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा का मुख्य रूप से कई स्थानों पर पुष्प वर्षा और जलपान के साथ स्वागत किया गया। बागमूला चैराहा, भूरापीर चैराहा, मेंडू गेट चैराहा, सरक्यूलर रोड, पंजाबी मार्केट, घंटाघर, बुर्जवाला कुआं, परसट्टा बाजार व नयागंज आदि स्थानों पर शहर के लोगों और विभिन्न संगठनों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं।
शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चैहान, ब्रज क्षेत्र महामंत्री नागेंद्र सिकरवार, सांसद अनूप प्रधान, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, एमएलसी मानवेंद्र सिंह गुरुजी मौजूद थे। शोभायात्रा के अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने सभी आगंतुकों और समाज के लोगों का फूलमाला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हरिगढ़ विभाग प्रचारक गोविंद ,पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, यशपाल सिंह चैहान, राजवीर सिंह पहलवान, पूर्व एमएलसी डा.राकेश सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, वरिष्ठ बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा, वरिष्ठ सपा नेता धीरज पांडेय, जिला पंचायत सदस्य शैलू पहलवान, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश सचिव रवि चैहान भट्ठा वाले, सीए मानवीर सिंह,भीकम सिंह चैहान, हेमंत सेंगर, मतेंद्र सिंह गहलोत, संदीप सिसौदिया, गोविंद सिंह चैहान और सिद्धांत सिसौदिया सहित तमाम प्रबुद्ध जन उपस्थित थे। यह विशाल शोभायात्रा शहर के विभिन्न बाजारों का भ्रमण करते हुए श्री दाऊजी महाराज मंदिर किला पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा के समापन पर भगवान की आरती उतारी गई और जनसमूह के बीच विशाल प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शोभायात्रा के कोषाध्यक्ष नरेश प्रधान, मीडिया प्रभारी गोविंद सिंह चैहान, सहित हजारों कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। सभी वक्ताओं ने समाज को एकजुट रहने और महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दिलाया।
शोभायात्रा में संयोजक संदीप सिसोदिया, सहसंयोजक यवन चैहान, छोटू राणा, मोहित चैहान, मनवीर सिंह सिकरवार, देवेंद्र सिंह तोमर, विकास पौरूष, सुरेंद्र सिंह पौरुष, हर्षित सेंगर, भानुप्रताप चैहान, शिवम भदोरिया, मधुर प्रताप सिंह, सचिन सिसोदिया, उमाकांत पुंडीर, निशांत चैहान, क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महासचिव डॉ. योगेंद्र सिंह गहलोत, जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंह सिसोदिया, जिला महासचिव मनोज सिसोदिया एडवोकेट, बृजेश चैहान, जयपाल सिंह चैहान, अतुल जादौन, प्रमोद मदनावत, क्षत्रिय बंधु सेवा समिति के महासचिव प्रदीप सेंगर, राधे सिंह प्रधान, नीरज प्रताप सिंह, सांसद प्रतिनिधि ठाकुर राजेश कुमार सिंह गुड्डू, डॉ. संदीप गहलोत, गौरव प्रताप सिंह, संजय राणा ,परीक्षित सिसोदिया, राजेंद्र सिंह गुड्डू, मानवेंद्र प्रताप सिंह, अवधेश सिसोदिया, अंकुर सिसोदिया, हरेंद्र सिंह सिसोदिया फौजी, हरवीर सिंह तोमर, संदीप सिसोदिया, गौरव ठाकुर, राज सिसोदिया प्रधान, जोगेंद्र सिंह सिकरवार, रविंद्र सिंह सिकरवार, कपिल राघव, मदन राघव, सुनील अग्रवाल, नीरेश कुमार सिंह, देवेंद्र ठाकुर, नवीन प्रताप सिंह, हरीश सेंगर, सोहन सिंह, अमित पौरुष, आशीष सेंगर, ठाकुर रवेंद्र प्रताप सिंह, धीरेंद्र सिंह चैहान, भानु प्रताप चैहान, सुरेश सिंह पोरुष, विकास पौरुष, विक्रम सिंह चैहान, सचिन सिसोदिया, निशांत चैहान, भोला ठाकुर, राजदीप गहलोत आदि तमाम लोग मौजूद थे।












