सट्टे की खाईबाड़ी करते गिरफ्तार

सिकंदराराऊ । कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर एक सट्टेबाज को रोडवेज बस स्टैंड के पास से सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगदी एवं सट्टे की पर्चियां बरामद कर जेल भेजा है ।
एसआई नरेंद्र सिंह रविवार को अपने हमराहो के साथ कस्बा में गस्त में मामूर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली ,कि एक सट्टेबाज रोडवेज बस स्टैंड के निकट सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है । पुलिस ने सूचना पर दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम नईम पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी बताया । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 260 रुपए नगद एवं सट्टे की पर्चियां बरामद कर उसे जेल भेज दिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment