
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला हरी गांव में बाइक सवार दो युवको को नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला हरि निवासी गौरव कुमार पुत्र सतेंद्र कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह रविवार की दोपहर करीब 2:15 बजे अपने दोस्त धर्मेन्द्र कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी गांव हुसैनपुर के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव नगला हरि से हुसैनपुर जा रहा था। गांव से बाहर निकलते ही गांव के ही विजय पुत्र रमेशचंद्र, शशिकांत, सनी पुत्रगण विजय सिंह
ने उनकी बाइक रोक गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से दोनों दोस्तों पर हमला कर दिया। जिससे दोनों दोस्त लहूलुहान हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।












