सासनी में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, चार लोग गंभीर रूप से घायल


रविवार की सुबह जलेसर रोड स्थित गंदे नाले के समीप दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ से मिली सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रविवार को मिली जानकारीके अनुसार गांव दरकौला निवासी करीब साठ वर्षीय रोदास अपने साथी कास नगला निवासी करीब बासठ वर्षीय हरवीर के साथ बाइक पर सवार होकर कस्बे से अपने गांव की ओर जा रहे थे। बताते हैं कि जैसे ही उनकी बाइक जलेसर रोड पर गंदे नाले के पास पहुँची, तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार करीब अठारह वर्षीय सूरज और करीब पैंतालीस वर्षीय उसके पिता सत्यपाल जो जंक्शन की ओर से आ रहे थे। दोनों बाइकें आमने सामने से टकरा गईं। जिससे दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग सडक पर गिरकर घायल हो गये। बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं, घटना के बाद मौके पर राहगीरों और खेतों में काम कर रहे किसानों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलोें को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment