अपना दल एस के सदस्य बनायेंःघर पर झंडे व नेम प्लेट लगाने के निर्देश

हाथरस अपना दल (एस) पार्टी के जिला कार्यालय पर मासिक समीक्षा मीटिग राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल (एस) केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार अनुप्रिया पटेल के आदेशानुसार रवि सारस्वत जिलाध्यक्ष अपना दल (एस) के नेंतृत्व में अपना दल एस के जिला कार्यालय रत्नगर्भा कॉलोनी इगलास रोड पर की गई।
अपना दल एस के जिलाध्यक्ष रवि सारस्वत की अध्यक्षता में मासिक बैठक में बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल व डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्रपटों पर माल्यार्पण कर मीटिंग शुरू की गई ।जिलाध्यक्ष रवि सारस्वत ने पार्टी के सभी विधानसभा अध्यक्षों को जोन अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष बनाने के निर्देश दिये। मासिक समीक्षा मीटिंग में अपना दल एस परिवार के सभी सदस्यों के घर पर झंडे व नेम प्लेट लगाने के निर्देश दिए एवं कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आवाहन किया और पार्टी में नए सक्रिय सदस्य एवं नये सदस्य जोड़े जायें, जिससे पार्टी आगामी चुनाव में मजबूती से जमीनी स्तर तक मजबूत हो सके। साथ ही साथ बंगाल में एनडीए गठबंधन की सरकार आने के उपलक्ष में मिठाइयां बांटी गई। यूपी की मजबूरी है अनुप्रिया पटेल जरूरी है के नारे लगाये गए।
बैठक में जिलाध्यक्ष रवि सारस्वत के अलावा जिला उपाध्यक्ष केडी शर्मा, डॉ. बंगाली, अनिल, जिला महासचिव अजीत अंबेडकर, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष धीरेंद्र चैधरी सादाबाद, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा रवि खान, विजय प्रधान, जिलाध्यक्ष एससी एसटी मंच जमुना प्रसाद, अजीत सिंह मुरसान, जिला सचिव राहुल शर्मा, रईस कुरैशी, देवकिशन सारस्वत, सुभाष, मनीष, शालू, तरुण शर्मा, सुनील शर्मा, चैधरी तेजवीर सिंह, गुरवीर चैधरी, महिला मंच जिलाध्यक्ष नीतू सारस्वत, जिला संगठन मंत्री सुनील बघेल, कोमल सिंह, अंकित सोनी, सुरेश, शिवम जाटव, गौरी पाठक, युवा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह गोपालपुर, जैद अल्ली हसायन, सिकंद्राराऊ विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, योगेश शर्मा, आशु चैधरी, अशोक कुमार उपाध्याय, अरविन्द सारस्वत, शिवम जाटव, प्रमोद, मुन्नालाल, ललित शर्मा, नाजिम कुरैशी, अली मोहम्मद, रामकिशन नेताजी, प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण बघेल एवं समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment