
हाथरस पूर्वोत्तर के प्रमुख राज्य पश्चिम बंगाल एवं असम तथा पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की रिकॉर्ड ऐतिहासिक जीत के बाद आज पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार के गठन व मुख्यमंत्री के पद पर सुवेन्दू अधिकारी द्वारा शपथ ग्रहण किए जाने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा भारतीय जनता पार्टी की विजय के उपलक्ष्य में वरिष्ठ व्यापारी नेता रवि वाष्र्णेय के प्रतिष्ठान गोपीगंज पर मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में भारतीय जनता पार्टी की 3 राज्यों में जीत होने पर मिठाई वितरण किया गया। पूर्वोत्तर के प्रमुख राज्य पश्चिम बंगाल एवं असम तथा पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की रिकॉर्ड ऐतिहासिक जीत के बाद आज पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार के गठन व मुख्यमंत्री के पद पर सुवेन्दू अधिकारी द्वारा शपथ ग्रहण की गई है। पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन की खुशी में व्यापार मंडल द्वारा मिष्ठान वितरित किया गया।
इस मौके पर मिष्ठान वितरण में कार्यक्रम संयोजक रवि वाष्र्णेय बेसन वाले, अनिल वाष्र्णेय तेल वाले, राजीव वाष्र्णेय, सुरेन्द्र वाष्र्णेय, तरुण पंकज, वासुदेव वाष्र्णेय, मोहित वाष्र्णेय, अनिल वाष्र्णेय, लोकेश अग्रवाल, मोहन वाष्र्णेय, सुरेश अग्रवाल, राम अग्रवाल, श्याम अग्रवाल आदि तमाम व्यापारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।












