अराजनैतिक शक्ति ही समाज की असली ताकत- रवि प्रकाश अग्रवाल

हाथरस-8 मई। शहर के सरक्यूलर रोड स्थित एक होटल में भारतीय वैश्य महासभा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता डॉ. दिनेश माहेश्वरी ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य कल 9 एवं 10 मई को एटा में आयोजित होने वाले विशाल युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह की रूपरेखा तैयार करना एवं समाज की एकजुटता को मजबूत करना रहा।
बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने समाज की अराजनैतिक शक्ति पर बल देते हुए कहा कि वैश्य समाज को अपनी ताकत पहचाननी होगी और हर परिस्थिति में एक-दूसरे के साथ खड़े रहना होगा। संगठित समाज ही प्रभावी भूमिका निभा सकता है। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. संजीव कुमार वाष्र्णेय बंटी बाबू ने बताया कि एटा में आयोजित होने वाला दो दिवसीय कार्यक्रम समाज के लिए एक बड़ा मंच होगा, जहां वैवाहिक परिचय के साथ-साथ प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा।
इस अवसर पर चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एक सूत्र में जोड़ते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने में सक्रिय सहयोग करें।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी सुरेश अग्रवाल एवं शहर प्रभारी योगेश वाष्र्णेय उपस्थित थे।
इनके अलावा अनिल वाष्र्णेय (तेल वाले), वासुदेव वाष्र्णेय, गोविन्द, हरी राम वाष्र्णेय, विनोद कुमार मित्तल, पंकज गुप्ता, प्रभात वाष्र्णेय, शुभम वाष्र्णेय, सतीश चंद्र गुप्ता, आयुष कंसल एवं मोहित वाष्र्णेय सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में आगामी कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।












