
सिकंदराराऊ । अलीगढ़ रोड स्थित तहसील के समीप सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतज़ार कर रहे दो मित्रों को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी । हादसे में दोनों मित्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों का उपचार अलीगढ़ में एक प्राइवेट अस्पताल में जारी है। घायल युवक की पत्नी अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
राबिया पत्नी इसराइल निवासी किदबई नगर जनपद एटा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 3 मई की दोपहर 2:50 बजे करीब उसका पति अपने दोस्त जगदीश कुमार के साथ तहसील के निकट सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे । तभी तेज गति से सिकंदराराऊ की ओर से आ रही एक बाइक ने दोनों मित्रों में टक्कर मार दी । हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दोनों युवकों का इलाज अलीगढ़ में एक निजी अस्पताल में चल रहा है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।











