ऊसवा में जलेबी खाने गए युवक को पीटा, उपचार को रेफर

गांव ऊसवा में एक युवक को गांव के ही कुछ दबंगों ने बेरहमी से पीट दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार, ऊसवा निवासी सोहिल पुत्र बजरूद्दीन सुबह गांव में एक हलवाई की दुकान पर जलेबी खाने पहुंचा था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद गांव के ही कुछ लोगों से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद सोहिल की जमकर पिटाई लगा दी। घटना के दौरान मची चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गये, उधर सूचना जब सोहिल के परिजों को हुई तो वह भी घटनास्थल की ओर दौड़े मगर जब तक तब तक हमलावर उसे घायल कर वहां से फरार हो गए। सोहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल घायल को सासनी कोतवाली पहुंचाया, जहां से पुलिस ने उसे डॉक्टरी परीक्षण और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया है। परिजनों ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। वहीं सासनी कोतवाली प्रभारी विपिन चैधरी का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment