दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज


सिकंदराराऊ । एनएच 34 के अलीगढ़ रोड स्थित गांव बिलार के समीप एक ट्रैक्टर में दो तेज रफ्तार कारों ने टक्कर मार दी । हादसे में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया । इस दौरान ट्रैक्टर पर बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का उपचार अलीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है । ट्रैक्टर चालक ने अज्ञात कार चालकों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नितिन पचौरी पुत्र श्रीनिवास पचौरी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 27 अप्रैल को 11:45 करीब वह सिकंदराराऊ से अलीगढ़ की ओर अपना ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। जैसे ही वह गांव बिलार के समीप पहुंचा । तभी सिकंदराराऊ की ओर से तेज गति से आ रही दो कारों ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी । टक्कर के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पर बैठा सुखवीर पुत्र चंद्रपाल निवासी गांव भूपालगढ़ी थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ में उसका उपचार के निजी अस्पताल में जारी है । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment