
सिकंदराराऊ । कस्बा के मोहल्ला मटकोटा में नामजदों ने भाई बहन को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला मटकोटा निवासी आसिफ पुत्र शकील ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके छोटे भाई नाजिम के यहां 30 अप्रैल को पुत्र का जन्म हुआ था। इसी खुशी में उसने पड़ोसी परवेश पुत्र अकरम को मिठाई दी, लेकिन आरोप है कि परवेश ने मिठाई फेंक दी और गाली-गलौज करने लगा। नाजिम ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो परवेश, अजमेरी, नहीम पुत्रगण इदरीश ने लाठी-डंडों से उसके ऊपर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बहन हिना को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।












