सड़क किनारे बातचीत कर रहे 4 लोगों को कार ने रौंदा

सिकन्द्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव जमालपुर के निकट सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे चार लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार अलीगढ़ में एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घायल युवक के भाई ने कोतवाली में अज्ञात कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली में आकाश कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी रामबाग कॉलोनी रामघाट रोड थाना क्वार्सी अलीगढ़ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 25 अप्रैल की दोपहर 2 बजे करीब उसका भाई दीपक कुमार अपने मित्र राकेश कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर क्षेत्र के अगसौली चैराहे से गांव जमालपुर जा रहे थे। जैसे ही वह गांव जमालपुर के समीप पहुंचे। तभी उन्हें वहां बाइक सवार दोस्त राहुल कुमार व मोनू कुमार मिले। बाइक खड़ी कर वह लोग आपस में बातचीत करने लगे। इस दौरान पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने राहुल की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से परिजन उन्हें अलीगढ़ ले गए। अलीगढ़ में एक प्राइवेट अस्पताल में उनका उपचार जारी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment