
सिकन्द्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊ में नामजदों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया । पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव मऊ निवासी शिवम सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 21 अप्रैल की रात्रि 9 बजे गांव के ही टिल्लू, मानू, भूरे, सोनू पुत्रगण प्रकाश सिंह बिना बात के गाली गलौज करते हुए आए। जब पीड़ित ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।












