
हाथरस जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग सहायक आयुक्त खाद्य-2 रणधीर सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व एवं निर्देशन में लगातार कार्यवाही कर रहा है।
इसी क्रम में खाद्य विभाग की टीम द्वारा छापामार कार्यवाही करते हुए आज विजयगढ़ रोड सासनी टेकचंद्र से दूध का नमूना जांच हेतु लिया गया। प्राप्त शिकायत के क्रम में रविकांत गुप्ता निवासी मेंडू से रबड़ी का नमूना जांच हेतु लिया गया। मॉडल प्राइमरी विद्यालय रुहेरी से तैयार रोटी और तैयार दाल के सर्वे नमूने जांच हेतु लिए गए। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। अग्रिम कार्यवाही रिपोर्ट प्राप्ति के बाद की जाएगी। खाद्य विभाग टीम का कहना है कि निरीक्षण नमूना कार्यवाही जारी रहेगी। छापामार खाद्य टीम में ओमकार कुशवाहा और डॉ. विकास शामिल थे।












