हनुमान चौका के नवीन स्थल का उद्घाटन एक को

हाथरस। हनुमान चौका सेवा समिति द्वारा संचालित निर्धन, असहाय व जरूरतमंदों के लिए प्रतिदिन भोजन सेवा हेतु संचालित हनुमान चौका के नवीन स्थल का 1 मई को सुबह 9:30 बजे विधिवत भव्य उद्घाटन शहर के बीच मिल रोड पर गढेढश्वर महादेव एवं बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के पास किया जाएगा।

उक्त संबंध में जानकारी देते हुए हनुमान चौका सेवा समिति के सदस्यों ललित अग्रवाल हुण्डी वाले, आशीष अग्रवाल, मनोज कुमार अग्रवाल, सौरभ सिंघल, संजय कुमार अग्रवाल हुण्डी वाले, विशाल गर्ग, सुधीर मित्तल, कपिल गुप्ता एवं कार्यकारिणी समिति सदस्यों ने बताया है कि प्रतिदिन भोजन सेवा हेतु हनुमान चौका सेवा समिति द्वारा अपने नए स्थल गढढेश्वर महादेव एवं बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के पास बीएच मिल रोड पर हनुमान चौका का 1 मई को सुबह 9:30 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है और हनुमान चौका सेवा समिति के उक्त भोजन सेवा का उद्घाटन सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण एवं पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी द्वारा किया जाएगा। हनुमान चौका द्वारा जरूरतमंदों को प्रतिदिन भोजन सेवा दी जाती है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment