बुद्ध पूर्णिमा पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम एक को

हाथरस। डॉ आंबेडकर जनकल्याण समिति के बैनरतले बुद्ध पूर्णिमा पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अंबेडकर उद्यान खंदारी गढ़ी अलीगढ़ रोड पर 1 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा।। उक्त जानकारी देते हुए समिति के संरक्षक एससी निराला एड. व सचिव राकेश कुमार प्रबल ने बताया है कि बुद्ध पूर्णिमा पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम डॉ.अंबेडकर उद्यान खंदारी गढ़ी अलीगढ़ रोड पर आयोजित होगा। उन्होंने समस्त धम्म बन्धुओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की है कि उक्त पुनीत कार्य में तन, मन,धन से सहयोग कर कार्यक्रम को भव्य बनाएं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment