कीटनाशक दवा के सेवन से बिगड़ी पति-पत्नी की हालत

हाथरस।थाना चंदपा क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ घर में देख लिया। इस पर उसने पहले पत्नी को कीटनाशक दवा पिलाई और फिर खुद भी पी ली। उक्त दोनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।। बताया जाता है थाना चंदपा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पति ने आज दोपहर अपनी 22 वर्षीय पत्नी को घर के अंदर एक युवक के साथ देख लिया।यह युवक उसकी पत्नी का प्रेमी था। इस पर उसकी पत्नी का प्रेमी वहां से भाग गया। गुस्से में आकर पति ने कीटनाशक दवा पत्नी को पिला दी और फिर आत्महत्या के प्रयास में खुद ने भी उसका सेवन कर लिया।बताया जाता है करीब 35 वर्षीय पति गुड़गांव में एक निजी कंपनी में कार्यरत है।उसकी कुछ महीने पहले ही दूसरी शादी हुई थी। पहली पत्नी से उसके दो बच्चे भी हैं। वह कल सोमवार को ही गुड़गांव से अपने गांव लौटा था। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तत्काल दोनों को उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अब दोनों की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment