
हाथरस। समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रामनारायण काके ने ब्लॉक के गांव शहजादपुर पहुंचकर भागवत कथा में कथा का श्रवण किया।
इस मौके पर उन्होंने भगवान कन्हैया जी की छविचित्र पर माल्यार्पण किया तथा भागवताचार्य से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में ठाकुर सर्वेश सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. राधेश्याम रजक, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सेंगर, विधानसभा उपाध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह, मनीष दिवाकर , श्यामवीर सिंह, रामवीर सिंह, ठाकुर देवेंद्र सिंह प्रधान, श्यामवीर सिंह चौधरी,सुरेश सविता, कैप्टन बृजेश सिंह, ठाकुर एडल्ट सिंह आदि उपस्थित थे।












